मथुरा से भी हटेगी ईदगाह
संवाददाता/in24 न्यूज़।
अयोध्या के बाद अब मथुरा से भी ईदगाह हटाने की बात चल रही है. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन के साथ ही मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के प्रांगण से सटी मस्जिद का मामला गर्म हो गया है। मथुरा सत्र न्यायालय में श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रांगण से सटी मस्जिद को हटाने की मांग खारिज होने की याचिका जिला जज की कोर्ट ने स्वीकार कर ली है। अब इस याचिका पर 18 नवंबर को सुनवाई होगी। बता दें कि याचिका में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के समीप बने ईदगाह को हटाने की मांग की गई है। सूत्रों के मुताबिक जिला न्यायालय में इसका मुकदमा चलेगा। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में जिला जज ने अपील स्वीकार कर ली है। यहां पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रांगण से सटी शाही मस्जिद हटाने की मांग पर विपक्षियों को नोटिस जारी होंगे। सुनवाई पूरी होने के बाद वादी पक्ष के वकील विष्णु जैन ने दी जानकारी है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 18 नवंबर, 2020 को होगी। मथुरा अदालत ने कृष्ण जन्मभूमि से सटे मस्जिद को हटाने की मांग की याचिका स्वीकार की गई है। मथुरा जिला जज की अदालत ने कृष्ण जन्मभूमि से सटे मस्जिद को हटाने की मांग की याचिका स्वीकार की है। श्री कृष्ण जन्म स्थान मामले में श्री कृष्ण विराजमान व रंजना अग्निहोत्री समेत आठ लोगों की ओर से जिला जज की अदालत में दायर की गई अपील के मामले में विपक्षियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। पिछले दिनों सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ और शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी के बीच 1968 में हुए समझौते को रद्द कर मस्जिद को हटाने तथा सारी जमीन श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपने की मांग की गई थी। 30 सितंबर को सुनवाई के बाद सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत ने ये कहकर दावा खारिज कर दिया था कि भक्तों को दावा दायर करने का अधिकार नहीं है। आज इसी मामले में जिला जज की अदालत में सुनवाई हुई थी। सुनवाई के बाद अपील स्वीकार कर ली गई है। वादी के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने उनका दावा मजबूत है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य के आरंभ होने के बाद मथुरा को लेकर भी सरगर्मी भी बढ़ रही है। गुरुवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गिरी और हनुमान गढ़ी के महंत धर्मदास, अयोध्या निर्वाणी अखाड़ा के महंत राजेंद्र दास, मथुरा-वृंदावन अखाड़ा के हरिशंकर नागा श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे थे। जाहिर है अब इस मामले पर भी विपक्ष हंगामा करने से बाज नहीं आएगा.