Breaking News

मनमोहन सिंह के अच्छे स्वास्थ्य के लिए पीएम मोदी ने की कामना

14 Oct, 2021 701

संवाददाता/in24 न्यूज़.
खराब स्वास्थ्य की वजह से पूयव प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अस्पताल में दाखिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह पूर्व प्रधानमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। श्री मोदी ने ट्वीट किया कि मैं डॉ मनमोहन सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इससे पहले केंद्रीय एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया आज सुबह नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पूर्व प्रधानमंत्री को स्वास्थ्य खराब होने के बाद बुधवार शाम को एम्स भर्ती कराया गया था। मांडविया ने डॉ.सिंह का इलाज कर रहे डॉक्टर से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री को बुखार और कमजोरी की शिकायत के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि डा.सिंह की हालत स्थिर है और डाक्टरों की एक टीम उनकी देख रेख कर रही है। डा. सिंह इस वर्ष अप्रैल में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और तब भी उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री ने इस वर्ष चार मार्च और तीन अप्रैल को कोविड टीका लिया था। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी और मनमोहन सिंह के पहले बीच कई बार मुलाकात का सिलसिला चला था।

अन्य खबरे