Breaking News

मराठा आरक्षण आंदोलन के कार्यकर्ता मनोज जरांगे के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

27 Feb, 2024 316

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस ने आईपीसी की धारा 341,143,145,149,188 के तहत मामला दर्ज किया है। मनोज जरांगे पाटिल ने कथित तौर पर आम लोगों को बीड में एक सड़क को अवरुद्ध करने के लिए उकसाया था और इसके कारण भारी यातायात जाम हो गया, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हुई। बीड के एसपी नंदकुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने बीड में 25 अन्य स्थानों पर ट्रैफिक जाम पर भी मामले दर्ज किए हैं। मराठा आरक्षण के मामले में महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार के खिलाफ मनोज जरांगे पाटिल ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। मनोज जरांगे पाटिल ने रविवार को सीएम देवेंद्र फडणवीस पर अपने एनकाउंटर की साजिश का आरोप लगाया था। वहीं, उन्होंने उप मुख्यमंत्री के बंगले के बाहर अनशन करने की बात कही है। गौरतलब है कि शिंदे सरकार जरांगे की सभी मांगें मान चुकी है। हालांकि वह अपनी मांगें बढ़ाते जा रहे हैं। अब उनकी भाषा राजनीतिक हो गई है। फडणवीस ने भी कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिसिया कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद जरांगे पाटिल को उनके समर्थकों ने पड़ोस के ही एक गांव से वापस अंतरवली सराटी लौटने के लिए मना लिया। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार पहले ही सरकारी नौकरी में दस फीसदी मराठा आरक्षण दे चुकी है।

अन्य खबरे