महिला सेना बॉर्डर पर लगाएंगी तांक झांक का आरोप : रावत
15 Dec, 2018
1649
संवाददाता/in24 न्यूज़.
महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का झंडा गाड़ रही हैं, मगर भारतीय सेना में उनका जो स्थान है उसपर सेना प्रमुख बिपिन रावत ने एक ऐसा बयान दिया है जिसपर विवाद पैदा हो गया है. रावत का कहना है कि सेना में महिलाएं अभी बॉर्डर पर भेजने के लिए तैयार नहीं है. महिलाओं को बॉर्डर पर नहीं भेजा जा सकता है क्योंकि उन पर बच्चों की जिम्मेदारी होती है. इतना ही नहीं रावत ने कहा कि अगर महिलाओं को बॉर्डर पर जंग के लिए भेजा गया तो वो साथी सेना के जवानों पर तांक-झांक करने का आरोप लगाएंगी. इतना ही नहीं वो फ्रंटलाइन में कपड़े चेंज करने में भी सहज नहीं होंगी.