Breaking News

मुरैना में इंजीनियरिंग की छात्राओं ने कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिया

13 May, 2021 941

संवाददाता/in24 न्यूज़।
भारत कोरोना महामारी से लगातार लड़ रहा है। ऐसे में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहीं छात्राओं ने मध्यप्रदेश के मुरैना में प्राणवायु ऑक्सीजन का संकट झेल रहे कोरोना मरीजों के लिये अपनी बचत राशि से उनके लिये एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किया है। देहरादून में अध्ययन कर रही छात्राएं इन दिनों यहां अपने घर आई हुई हैं। उन्होंने कल यहां कोरोना मरीजों के हित में कार्य कर रही स्वयंसेवी संस्था नेकी के पदाधिकारियों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटन प्रदान किया। संस्था के मनोज जैन ने बताया कि मुरैना की छात्राएं राधिका सिंघल और अनुष्ठा सिंघल देहरादून में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हैं और वे अभी हाल ही में कालेज बंद होने के दौरान यहां लौटी हैं। इन दोनों छात्राओं ने अपनी बचत राशि के अलावा अपनी सहपाठियों से धनराशि एकत्रित की और एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदकर संस्था को प्रदान किया। यह जरूरतमंद कोरोना मरीजों को उपयोग के लिए दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था के सदस्य स्वयं भी कोरोना मरीजों और उनके परिजनों की मदद कर रहे हैं। बता दें कोरोना काल में अनेक सामाजिक संस्थाएं भी मदद के लिए सामने आई हैं।

अन्य खबरे