Breaking News

मोदी सरकार दुनिया की सबसे भरोसमंद सरकार

15 Apr, 2023 734

संवाददाता/in24 न्यूज़.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की सरकार पर भारतीयों को सबसे अधिक भरोसा है। मार्केट रिसर्च फर्म इप्सोस ग्लोबल ट्रस्ट मॉनिटर द्वारा दुनिया के 21 टॉप 21 देशों में कराए गए सर्वे से यह बात सामने निकलकर आई है। सर्वे का मकसद यह जानना था कि इन 21 देशों के लोगों को अपनी सरकार पर कितना भरोसा है। इसमें भारत के लोगों ने सबसे अधिक अपनी सरकार पर भरोसा जताया है। यूं कहें तो केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार दुनिया की सबसे भरोसमंद सरकार बनकर उभरी है। फर्म ने कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित 21 देशों में लोगों से बात की। अधिकांश देशों में 16-74 वर्ष के बीच के लोगों से उनकी सरकार को लेकर राय मांगी गई। कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की और संयुक्त राज्य अमेरिका में 18-74 वर्ष के लोगों से बात की गई। यह सर्वे बीते साल अगस्त और सितंबर महीने में संपन्न हुआ।इस सर्वे में सबसे अधिक शहरी लोग शामिल हुए। भारत सरकार पर 52 फीसदी लोगों ने भरोसा जताया है। वहीं, यहां की आईटी कंपनियां (57 फीसदी), ऊर्जा (57 फीसदी) और बैंकिंग सर्विस (57 फीसदी) के साथ सबसे भरोसेमंद सेक्टर बनकर उभरे हैं। हालांकि, सर्वे में लोगों ने सोशल मीडिया कंपनियों, तेल और गैस कंपनियों पर विश्वास की कमी को भी उजागर किया है। इप्सोस इंडिया के सीईओ अमित अदारकर ने कहा कि इंटरनेट पर मौजूद लोग आईटी कंपनियों पर सबसे अधिक भरोसा करते हैं। इसके बाद ऊर्जा, बैंकिंग, खुदरा, फाइनेंस सेक्टर, फार्मास्यूटिकल्स, पैकेज्ड सामान, तेल और गैस कंपनियां आती हैं। बता दें कि आज पीएम मोदी को दुनिया के अनेक देश महत्व दे रहे हैं।

अन्य खबरे