Breaking News

मोदी सरकार में हो सकते हैं कई नए चेहरे शामिल

06 Jul, 2021 800

संवाददाता/in24 न्यूज़.
केंद्र की मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार से पहले देश में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की है। जिनमें कर्नाटक, झारखंड, मध्य प्रदेश, गोवा, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, हरियाणा और मिजोरम राज्य शामिल है।  रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं थावरचंद गहलोत को कर्नाटक, बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा, राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश, हरि बाबू को मिजोरम, सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा और पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। गौरतलब है कि राज्यपाल की नई नियुक्तियों में सबसे बड़ा चेहरा थावरचंद गहलोत का है। थावरचंद गहलोत जो कैबिनेट मंत्री थे। किसी को भी इस बात की उम्मीद नहीं थी कि थावरचंद गहलोत को मंत्रिमंडल से बाहर कर उन्हें कर्नाटक भेजा जा सकता है। थावरचंद गहलोत को मंत्रिमंडल से बाहर भेजने के बाद ये तय हो गया है कि मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। मध्य प्रदेश के अलावा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और बिहार से चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की कवायद मोदी सरकार में चल रही है। यानी जल्द ही कई नए चेहरे सरकार में शामिल हो सकते हैं।

अन्य खबरे