Breaking News

राकेश टिकैत पर फेंकी गई काली स्याही

30 May, 2022 754

संवाददाता/in24 न्यूज़.
किसान नेता राकेश टिकैत पर बेंगलुरु के गांधी भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक शख्स ने स्याही फेंक दी। जिसके बाद वहां माहौल गर्मा गया। पुलिस ने स्याही फेंकने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, गांधी भवन में किसान नेता राकेश टिकैत और युद्धवीर सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस बीच एक शख्स ने उन पर काली स्याही फेंक दी। दोनों किसान नेता एक लोकल चैनल के स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो पर सफाई देने आए थे। बता दें कि हाल तक किसान नेता राकेश टिकैत ने लंबे समय तक किसान आंदोलन का नेतृत्व किया था।

अन्य खबरे