राष्ट्रपति चुनाव के बाद आज मतगणना शुरू
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज शाम तक ये पूरी तरह साफ हो जाएगा की देश का अगला राष्ट्रपति कौन बनेगा! देश के15वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान हो चुका है और आज संसद भवन में मतगणना शुरू हो गई है। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से द्रौपदी मुर्मू जबकि विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं। मुर्मू की जीत की काफी संभावना जताई जा रही है। यदि वह जीत हासिल करती हैं, तो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी। संसद भवन परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हो रही है। बता दें कि काउंटिंग के लिए टेबल पर अलग-अलग ट्रे रखी गई हैं। एक ट्रे एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की है। जबकि दूसरा ट्रे विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा की है। बता दें कि जिन बैलेट पर द्रौपदी मुर्मू का नाम होगा, उसे उनके नाम वाली ट्रे में रखा जाएगा। वहीं जिस बैलेट में यशवंत सिन्हा का नाम होगा, उसे उनके नाम वाली ट्रे रखा जाएगा। बीजेपी को उम्मीद है कि मुर्मू ही चुनाव में जीत हासिल करेंगी। मुर्मू के गांव ही लड्डू बनाने का काम जोरशोर से शुरू है।