Breaking News

राहत पैकेज के लिए आज पीएम नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री सीतारमण की अहम बैठक

24 Apr, 2020 809

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना वायरस के खतरे और लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कि आज 12 बजे एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक है। इस बैठक में वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक बैठक में अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए एक और राहत पैकेज लाने पर विचार किया जा सकता है। साथ ही प्रधानमंत्री कोरोना से लड़ाई के पहलुओं पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। गौरतलब है कि देश में 3 मई तक देशव्यापी लॉकडाउन लागू है। इस बैठक में एमएसएमईएस के लिए राहत पर भी चर्चा होगी। साथ ही, प्रधानमंत्री किसानों की आमदनी और कृषि संकट पर भी चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में दूसरे राहत पैकेज पर फैसला हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से एमएसएमईएस सेक्टर को 20,000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज दिया जा सकता है।

अन्य खबरे