धर्मेंद्र के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, सितारों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
हिंदी सिनेमा में ही-मैन के नाम से मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 24 नवंबर को धरम जी ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। हालांकि धरम जी की खामोशी से की गई अंतिम विदाई से उनके फैन्स खुश नहीं हैं। इतना ही नहीं वो एक पदम भूषण से सम्मानित थे, फिर भी बिना राजकीय सम्मान के उन्हे सिर्फ कुछ करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में आखिरी विदाई दी गई। जो लोगों को अखर भी रहा है। खैर इसका जवाब तो परिवार ही दे सकता है। पर सोशल मीडिया पर धरम जी को याद कर पूरा बॉलीवुड शोक के सागर में डूबा हुआ है। सितारे अभी भी धरम जी के घर जाकर अपनी संवेदना जाहिर कर रहे हैं। इस बीच खबर है कि 27 नवंबर को धरम जी का प्रेयर मीट रखा जाएगा।
ट्विटर, इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए बॉलीवुड अपने चहेते धरम जी को याद कर श्रद्धांजलि दे रहा है। शाहरुख खान ने धरम जी को याद करते हुए लिखा है कि रेस्ट इन पीस धरम जी. आप मेरे लिए पिता जैसे थे। आपने जिस तरह से मुझे आशीर्वाद और प्यार दिया, उसके लिए धन्यवाद। यह न सिर्फ उनके परिवार के लिए, बल्कि दुनिया भर के सिनेमा और फिल्म प्रेमियों के लिए एक बहुत बड़ी और अपूरणीय क्षति है। आप अमर है, और आपकी आत्मा हमेशा आपकी फिल्मों और आपके खूबसूरत परिवार के जरिए जिंदा रहेगी।
धरम जी के निधन से शत्रुघ्न सिन्हा काफी दुखी हैं। उन्होने अपने सोशल मीडिया पर भावुक होते हुए लिखा है कि हमारे सबसे प्यारे फैमिली फ्रेंड, हमारे बड़े भाई, लोगों के हीरो धर्मेंद्र के जाने से दिल टूट गया है, बहुत दुख हुआ है और बहुत दुखी हूं। सबसे प्यारे, धरती के बेटे, पंजाब/महाराष्ट्र की शान, सही मायने में 'भारत रत्न', जमीन से जुड़े, दयालु और विनम्र इंसान। फिल्म इंडस्ट्री/सिनेमा में उनके महान योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। पूरी तरह से एक पर्सनैलिटी, 'ही मैन/स्टार' का एक दौर चला गया। फिल्म इंडस्ट्री में मेरे पहले 'हीरो' और 'लोगों के हीरो' अब नहीं रहे। यह हम सभी और पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक ऐसा नुकसान है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। इस दुख की घड़ी में परिवार, दोस्तों, शुभचिंतकों और फैंस को हिम्मत मिले।
धरम जी के बेहद करीबी और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी दोस्त के जाने से गम में डूबे हुए हैं। एक दिल को छू लेने वाले नोट में बिग बी ने लिखा है कि एक और बहादुर इंसान हमें छोड़कर चला गया। अपने पीछे एक असहनीय खामोशी छोड़ गया। धरम जी- महानता की मिसाल, उनकी मुस्कान, उनका चार्म और उनका अपनापन इस प्रोफेशन में ऐसे बहुत कम लोग होते हैं। हमारे आस-पास सब कुछ खाली है, एक ऐसा वैक्यूम जो हमेशा रहेगा।
द फैमिली मैन सीजन 3 और इक्कीस में धर्मेंद्र के को-एक्टर जयदीप अहलावत ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। जयदीप ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो उनके साथ शेयर की है। जयदीप अहलावत ने लिखा है कि 'कुछ नहीं है ऐसा जो कह पाऊंगा. बस इतना कि आपने जो प्यार दिया मुझे, उन थोड़े से दिनों में, मैं वो उम्र भर याद रखूंगा सर, आप बहुत याद आएंगे। ये दुनिया एक और सिख, एक जट यमला पगला दीवाना को हमेशा मिस करेगी।
इसके अलावा अभिनेता अजय देवगन, अक्षय कुमार, जुनियर एनटीआर जैसे कई सितारों ने धरम जी को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया है। भले ही अब धरम जी हमारे बीच नहीं है लेकिन वो हमेशा हिंदी सिनेमा