रेलवे ने रद्द की 400 ट्रेनें, कईयों के रूट डायवर्ट
संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारतीय रेलवे ने आज यानी 25 दिसंबर 2021 को कई ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं। जबकि कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव भी किया गया है। अगर आप भी यात्रा करने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो सफर से पहले इस लिस्ट को चेक कर लें। रेलवे ने आज 351 ट्रेनों को पूर्ण रूप से रद्द किया है। वहीं 45 ट्रेनों को आंशिक रूप से कैंसिल किया गया है। रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in के मुताबिक, 21 ट्रेनों के रूट में बदलाव यानी डायवर्ट किया है। इसके अलावा रेलवे ने 4 ट्रेनों को रिशेड्यूल भी किया है। गौरतलब है कि भारतीय रेलवे की ओर से प्रतिदिन कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जारी की जाती है जिसमें विभिन्न कारणों से रद्द की गई ट्रेनों की जानकारी मिलती है। इन ट्रेनों में एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेनें और स्पेशल गाड़ियां शामिल हैं।वहीं, रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in के जरिए पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, NTES मोबाइल ऐप के जरिए भी ट्रेनों के कैंसिल, रूट डायवर्ट और रिशेड्यूलिंग की जानकारी हासिल की जा सकती है। ऐसे में यदि आप सफर की योजना बना रहे हैं तो उससे पहले आधिकारिक जानकारी अवश्य जुटा लें ताकी सफर आरामदायक और सुविधाजनक हो सके।