Breaking News

श्रीनगर-बारामूला हाईवे से सुरक्षाबलों ने बरामद किया आईडी

27 Dec, 2023 884

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
सुरक्षाबलों ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर आईडी (IED) बरामद किया है। सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंचकर आतंकियों द्वारा लगाए गए विस्फोटक को समय रहते निष्क्रिय कर दिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने बुधवार सुबह के समय नियमित गश्त के दौरान श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर लवायपुरा में एक गैस सिलेंडर को संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा देखा। इसके बाद यातायात को रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और इस IED को निष्क्रिय किया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गौरतलब है कि पुंछ में हुए आतंकी हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में सेना हाई अलर्ट पर है। आतंकियों की खोज में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। हमले की समीक्षा करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जा रहे हैं। वे पुंछ और राजौरी जाएंगे और हमले वाली जगह पर जाकर जायजा लेंगे। बता दें सुरक्षा बल द्वारा लगातार आतंकियों के खिलाफ हमला जारी है।

अन्य खबरे