Breaking News

श्रीनगर में तीन आतंकी ढेर

30 Aug, 2020 725

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आतंकियों को ललकारते हुए सुरक्षा बल के जवानों ने तीन को ढेर कर दिया है. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षा बलोंऔर आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं. साथ ही इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया है. जिसकी पहचान बाबूराम के रूप में हुई है. यह मुठभेड़ श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में शनिवार रात को शुरु हुई थी. कश्मीर इलाके जोन पुलिस ने बताया कि इलाके में अभी भी ऑपरेशन जारी है. पुलिस के मुताबिक, आतंकवादियों ने शनिवार रात में पांथा चौक क्षेत्र में पुलिस तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त ‘नाका’ पर गोलीबारी की. संयुक्त बल ने इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इलाके में खोजबीन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों की टीम पर एक बार फिर गोलीबारी शुरू कर दी, जिस पर सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई. शनिवार देर रात तक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया. जबकि पुलिस का एक एएसआई भी शहीद हो गया. रात भर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की. सुबह तक दो और आतंकवादियों को मार गिराया गया. बता दें कि आतंकियों को ठिकाने लगाने के लिए सुरक्षा बल के जवान दिन रात मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. 

अन्य खबरे