Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

अदाकारा मीनू मुमताज का 79 वर्ष की उम्र में कनाडा में निधन

23 Oct, 2021 862

संवाददाता/in24 न्यूज़.
1950 और 1960 के बीच सक्रिय रहीं हिंदी फिल्म जगत की दिग्गज अदाकारा मीनू मुमताज का 79 वर्ष की उम्र में कनाडा में निधन हो गया है। उनके भाई अनवर अली ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने फिल्म बिरादरी, प्रेस, मीडिया, प्रशंसकों, दोस्तों को मीनू पर प्यार न्यौछावर करने के लिए आभार जताया। मीनू मुमताज बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और कॉमेडियन महमूद की बहन थीं। 26 अप्रैल 1942 में मीनू का जन्म हुआ था। उन्होंने बचपन से ही डांस की ट्रेनिंग ली थी। महमूद का पूरा परिवार ही फिल्मों से जुड़ा था ऐसे में मीनू भी फिल्मों में आ गई थीं। उन्हें देविका रानी ने फिल्मों में ब्रेक दिया था। देविका रानी ने मीनू को बॉम्बे टॉकीज में बतौर डांसर रख लिया था। मीनू ने बॉलीवुड में फिल्म 'घर घर में दीवाली' से डेब्यू किया था। ये फिल्म साल 1955 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने गांव में रहने वाली एक नृतिका का किरदार निभाया था। हालांकि इस फिल्म से मीनू को खास सफलता नहीं मिली। फिल्म 'सखी हातिम' से उन्हें असली पहचान मिली। इसमें उन्होंने जलपरी का किरदार निभाया था। साल 1958 में आई फिल्म 'हावड़ा ब्रिज' में सगे भाई महमूद के साथ उन्होंने पर्दे पर रोमांस किया था। पर्दे पर भाई बहन के रोमांस को देखकर दर्शक काफी भड़क गए थे और उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। मीनू की जोड़ी सबसे ज्याजा कॉमेडियन जॉनी वॉकर के साथ जमी थी। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। मीनू ने पर्दे पर कॉमेडी की और साथ ही साइड रोल्स से भी खूब सुर्खियां बटोरी। साल 1963 में उन्होंने डायरेक्टर सैयद अली अकबर से शादी की थी। मीनू मुमताज की तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने बताया था कि उन्हें ट्यूमर है लेकिन उनका ऑपरेशन हुआ तो वो ठीक हो गई थीं। इसके बाद वो कनाडा में रहने लगी थीं, लेकिन आज सुबह शनिवार को वो हमेशा के लिए इस दुनिया से चली गईं। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर फ़ैल गई है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.