Breaking News

संसद में विपक्ष के हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित

16 Mar, 2023 693

 

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बजट सत्र में संसद के दूसरे चरण का चौथा दिन भी हंगामे के साथ शुरू हुआ और दोनों सदनों राज्यसभा (Rajya Sabha) और लोकसभा (Lok Sabha) को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। विपक्ष और सरकार के बीच संसद में जारी गतिरोध खत्म होने की संभावना नहीं है। दोनों सदनों के विपक्षी सांसदों ने हिंडनबर्ग अडानी विवाद में जेपीसी की मांग पर स्थगन नोटिस दिया है। नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (mallikarjun kharge) के कार्यालय में रणनीति बनाने के लिए विपक्षी नेताओं संग बैठक की। कांग्रेस ने कहा है कि हिंडनबर्ग अडानी विवाद के मुद्दे पर जेपीसी की मांग पर विपक्ष एकजुट है और गुरुवार को विपक्ष सीबीआई की ओर मार्च करने और शिकायत एजेंसी को सौंपने की योजना बना रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व वाले विपक्ष ने टीएमसी को छोड़कर विपक्षी दलों को एकजुट रखा है। नेताओं के खिलाफ एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर खड़गे समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ बात कर रहे हैं और आम आदमी पार्टी व बीआरएस के नेताओं को इसके साथ खड़े होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बता दें कि दोनों राजनीतिक दलों का कांग्रेस के साथ तालमेल नहीं रहा है, लेकिन शराब नीति पर एजेंसियों के दबाव ने बीआरएस और आप को कांग्रेस के एक साथ ला खड़ा किया है। खड़गे ने मौका देखते हुए कहा कि जेपीसी के मुद्दे पर विपक्षी दल एकजुट हैं। बता दें कि राहुल गांधी ने जब से देश का पमाण किया है तब से संसद में हंगामा देखने को मिल रहा  है।  

अन्य खबरे