Breaking News

सऊदी सेना प्रमुख की भारत यात्रा, पकिस्तान की उड़ी नींद

18 Feb, 2022 636
संवाददाता/ in24 न्यूज़
विश्व पटल पर भारत के एक कूटनीति से पाकिस्तान की नींद उड़ गयी है. इतिहास में पहली बार सऊदी अरब के सेना प्रमुख भारत यात्रा (Saudi Arabia Army Chief India Visit) पर आये हुए हैं. सऊदी अरब लैंड फोर्सेज के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल फहद बिन अब्दुल्ला मोहम्मद अल-मुटैर सोमवार को तीन दिवसीय यात्रा (India Saudi Arabia Relations) पर भारत पहुंचे थे। उनका नई दिल्ली में गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। जिसके बाद सऊदी सेना प्रमुख ने भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के साथ दोनों देशों के सैन्य संबंधों को मजबूत करने को लेकर बातचीत भी की थी। सऊदी अरब को अपना एटीएम कार्ड समझने वाले इमरान खान (Imran Khan) भारत की कूटनीतिक सफलता (Indian Foreign policy) से घबराए हुए हैं।
इस बारे में भारतीय थलसेना ने ट्वीट कर जानकारी दी. ट्वीट कर कहा गया कि, सऊदी अरब की रॉयल सऊदी लैंड फोर्सेज के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल फहद बिन अब्दुल्ला मोहम्मद अल-मुतैर ने जनरल एम एम नरवणे से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की गई। भारत और सऊदी अरब के सेना प्रमुखों ने दोनों देशों के साझा आर्थिक हितों, आतंकवाद को खत्म करने और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के पर भी बातचीत की। भारत और सऊदी अरब ने रक्षा कूटनीति को दोनों देशों के रिश्तों का प्रमुख सिद्धांत भी करार दिया है।
भारतीय सेना ने बताया कि जनरल नरवणे को संयुक्त अरब अमीरात के लैंड फोर्सेज के मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। जिसके बाद उन्होंने मार्टियर्स प्वाइंट पर पुष्पचक्र अर्पित किया। भारतीय सेना के अतिरिक्त सार्वजनिक सूचना महानिदेशालय ने शुक्रवार को एक ट्वीट में बताया कि सेना प्रमुख ने लैंड फोर्सेज एंड स्टाफ के कमांडर मेजर जनरल सालेह मोहम्मद सालेह अल अमीरी से मुलाकात की और आपसी हितों और सुरक्षा सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की।

सऊदी अरब से सेना प्रमुख की भारत यात्रा को लेकर पाकिस्तान बौखलाया हुआ है.पाकिस्तान के विपक्षी नेताओं ने इमरान खान को जमकर खरी खोटी सुनाई है। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) ने इमरान खान पर पाकिस्तान की विदेश नीति को लेकर फेल होने का आरोप लगाया है। पीडीएम के नेताओं ने कहा है कि कभी सऊदी अरब पाकिस्तान का सबसे बड़ा दोस्त था, लेकिन अब वह भारत के साथ अपने रिश्तों को मजबूत कर रहा है। विपक्ष ने दावा किया है कि इमरान खान की सरकार आने के बाद से कूटनीतिक मोर्चों पर पाकिस्तान को हार देखने को मिली है।

पाकिस्तान की आम जनता भी विदेश नीति की असफलता को लेकर इमरान खान से नाराज है। पाकिस्तानियों का कहना है कि इमरान खान की गलत विदेश नीति के कारण सऊदी अरब और यूएई भारत के दोस्त बन गए हैं। कई पाकिस्तानियों ने 2019 में सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के इस्लामाबाद दौरे की भी याद दिलाई है। जिसमें क्राउन प्रिंस ने पाकिस्तान में रिफाइनरी स्थापित करने का वादा किया था, लेकिन बाद में सऊदी ने इससे इनकार कर दिया था।

अन्य खबरे