Breaking News

सांबा में BSF ने किया तीन पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर, 36 किलो ड्रग्‍स बरामद

06 Feb, 2022 541

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जम्मू-कश्मीर में रविवार की सुबह घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया है और सांबा में भारतीय सीमा सुरक्षाबल के जवानों ने तीन पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया है। वहीं उनके पास से 36 किलो मादक पदार्थ बरामद किया गया है जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 180 करोड़ बताई जा रही है। फिलहाल मामले में जांच जारी है और इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बताया कि सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रात में तीन घुसपैठिए जवानों की नजरों से बचकर इधर आ रहे थे। जवानों की उन पर नजर पड़ी तो उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन घुसपैठिए नहीं रुके और आगे बढ़ते गए जिसके बाद जवानों ने उन पर फायरिंग की और तीनों घुसपैठियों को मार गिराया। तलाशी लेने पर उनके पास से 36 किलोग्राम ड्रग्स मिला है। आगे की जांच की जा रही है। वहीं बीएसएफ के उप महानिरीक्षक एस.पी.एस. संधू ने बताया कि जवानों ने तड़के करीब ढाई बजे तस्करों की गतिविधियों को देखा जिसके बाद गोलीबारी में घुसपैठिए मारे गए। घटनास्थल से 36 पैकेट ड्रग्स बरामद किया गया है, जिनमें हेरोइन होने का संदेह था। बता दें कि पाकिस्तान लगातार आतंकवाद को बढ़ावा देने का काम जारी रखा है।

अन्य खबरे