Breaking News

सिर्फ पांच रुपए में भर पेट भोजन कर पाएंगे एमपी में गरीब और मजदूर

07 Oct, 2023 773

संवाददाता/in24न्यूज़.
आज से मध्यप्रदेश में गरीबों और मजदूरों को मात्र पांच रुपए में भरपेट भोजन मिलेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां चलित रसोई योजना की शुरुआत की। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक शिवराज चौहान ने दीनदयाल रसोई योजना के तहत चलित रसोई केंद्रों की शुरुआत की। उन्होंने चलित रसोई केंद्रों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दीनदयाल रसोई योजना में दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगर निगम इंदौर में चार, भोपाल में तीन और जबलपुर तथा ग्वालियर में दो दो चलित रसोई केंद्र प्रारंभ किए जा रहे हैं। इस अवसर पर शिवराज चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि गरीबों की सेवा उनकी प्राथमिकता में शामिल है। इसी क्रम में दीनदयालय चलित रसोई योजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि नगरों में मजदूरी या अन्य कारणों से आने वाले गरीब भाई बहनों को अब पांच रुपए में भरपेट भोजन मुहैया कराने के उद्देश्य से यह योजना प्रारंभ की गई है। इसकी खास बात यह है कि गरीब व्यक्ति रसोई तक भोजन करने नहीं जाएगा, बल्कि चलित रसोई ही गरीब व्यक्ति तक पहुंचेगी। इस सुविधा से ज़रूरतमंदों को लाभ मिलना तय है।

अन्य खबरे