Breaking News

सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने ड्रोन से बरामद किया हेरोइन

15 Nov, 2023 739

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने आज सुबह आठ बजे करीब बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन बरामद किया है। जवानों ने कंटीली तार से पहले क्षेत्र में गश्त करते हुए अमृतसर के गांव रोड़ांवाला खुर्द में संदिग्ध वस्तुएं देखीं। जब जवानों ने आसपास तलाशी अभियान चलाया तो पीली टेप से लपेटा हुआ हेरोइन का पैकेट बरामद किया।

यह पैकेट ड्रोन से चिपकाया हुआ था। पैकेट खोलने पर उसमें से हेरोइन बरामद हुई। उसे बीएसएफ के जवानों ने जब्त कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

अन्य खबरे