Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

इंडिया घठबंधन छोड़कर बीजेपी के साथ जयंत चौधरी के जाने की अटकलें तेज

07 Feb, 2024 566

संवाददाता/ in24 न्यूज़.  
लगातार कमजोर होते इंडिया गठबंधन अब उत्तर प्रदेश में भी टूट के कगार पर है। खबर है कि आरएलडी और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन टूट सकता है। जानकारी के मुताबिक, आरएलडी विधायक दिल्ली बुलाए गए हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद आरएलडी के विधायक दिल्ली जाएंगे जहां, आरएलडी मुखिया जयंत चौधरी उनसे गठबंधन को लेकर चर्चा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी से आरएलडी ने कैराना, मथुरा, बागपत, अमरोहा और मुजफ्फरनगर सीट की मांग की है। बीजेपी और आरएलडी का मथुरा और मुजफ्फरनगर सीट पर पेंच सुलझते ही गठबंधन का आधिकारिक ऐलान भी हो सकता है। हालांकि बीजेपी तीन सीटें आरएलडी को देने को तैयार है। बीजेपी आरएलडी को कैराना, बागपत और अमरोहा देने को तैयार है। इसके अलावा आरएलडी को निगम बोर्ड, आयोग और मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि आरएलडी की सपा से मुजफ्फरनगर, कैराना और बिजनौर सीट पर बात उलझी थी। सपा कैराना, मुजफ्फरनगर और बागपत में अपने प्रत्याशी आरएलडी के सिंबल पर उतारने की बात कह रही थी। इसी बात पर दोनों के बीच बात बिगड़ी। बता दें कि समाजवादी पार्टी की तरफ से रालोद को सात सीटें देने की बात कही गई है। हालांकि वे सीटें कौन सी हैं इस पर सस्पेंस बरक़रार है। रालोद में इस बात को भी लेकर नारजगी देखने को मिली थी। हालांकि, बीजेपी से गठबंधन को लेकर रालोद की तरफ से खंडन भी आया है। रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित जाखड़ ने वीडियो मैसेज जारी कर कहा कि बीजेपी से गठबंधन की बात अफवाह है। उन्होंने कहा कि रालोद बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ता रहा है और लड़ता रहेगा। इंडिया गठबंधन के तहत जो सीट तय हुई हैं, उन पर गठबंधन की तरफ से रालोद चुनाव लड़ेगा। सबसे बड़ी बात है कि इंडिया गठबंधन को पश्चिम बंगाल और बिहार के बाद यूपी में भी बड़ा झटका लग सकता है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.