Breaking News

सुप्रीम कोर्ट में होगी हिंडनबर्ग रिपोर्ट के खिलाफ सुनवाई

09 Feb, 2023 802

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) अडानी समूह (Adani Group) और हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट के मामले से जुड़ी याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया। याचिका में कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की गई है। SC ने रिपोर्ट को चुनौती देती याचिकाओं को स्वीकार कर लिया है। याचिकाकर्ताओं ने दावा किया था कि विदेशी फर्म ने साजिश रची थी, जिससे निवेशकों को नुकसान हुआ। इस रिपोर्ट को लेकर भारत में सड़क से लेकर संसद तक चर्चाओं का दौर जारी है। सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को याचिकाओं पर सुनवाई करने जा रहा है। हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के खिलाफ एड्वोकेट एमएल शर्मा और विशाल तिवारी की तरफ से दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की गई थीं। याचिकाओं में आरोप लगाए गए हैं कि हिंडनबर्ग ने अडानी स्टॉक्स की शॉर्ट सेलिंग की साजिश रची है, जिससे निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ है। बता दें कि अडानी को लेकर संसद में लगातार हंमागा देखने को मिला।

अन्य खबरे