Breaking News

सेना का मिग-21 लड़ाकू विमान क्रैश, दो महिला की मौत

08 May, 2023 441

संवाददाता/in24 न्यूज़।
आज सुबह राजस्थान के हनुमानगढ़ (Hanumangarh) में सेना का मिग-21 (MiG-21) लड़ाकू विमान क्रैश होकर एक मकान पर गिर गया, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक नागरिक घायल हो गया। वहीं विमान के पायलट पैराशूट लेकर कूद गए। बताया जा रहा है कि इस विमान ने सूरतगढ़(Suratgarh) से उड़ान भरी थी। इस हादसे में पायलट और सह पायलट सुरक्षित बताए जा रहे हैं।जानकारी के मुताबिक लड़ाकू विमान के दोनों पायलट (पायलट और सह पायलट) समय रहते पैराशूट की मदद से विमान से कूद गए, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि, विमान के एक मकान पर गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई और एक शख्स घायल हो गया। बता दें कि उससे पहले पिछले साल अक्टूबर में अरुणाचल प्रदेश में सेना के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। ये हादसा 5 अक्टूबर, 2022 को अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र के पास हुआ था, जिसमें एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। जिसमें भारतीय सेना के एक पायलट की मौत हो गई थी। इसके कुछ दिन बाद ही 21 अक्टूबर को भारतीय सेना के एविएशन एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की घटना में पांच सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई थी। ये हादसा तूतिंग से 25 किलोमीटर दूर सियांग गांव के पास हुआ था। यानी मिग-21 कई बार हादसे का कारण बनता रहा है।

अन्य खबरे