Breaking News

जेपी नड्डा ने साधा पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर निशाना

23 Jun, 2019 1058
संवाददाता/in 24 न्यूज़।
जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को आज उनकी 65वीं पुण्यतिथि के मौके पर भाजपा मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्‍यतिथि के मौके पर भाजपा के कार्यकारी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर हमला बोला है। नड्डा ने पुण्‍यतिथि के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में आरोप लगाते हुए कहा कि पूरा देश डॉ.श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी की मौत की जांच की मांग कर रहा था। लेकिन पंडित नेहरू ने जांच को मंजूरी प्रदान नहीं की। नड्डा ने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह रहा है। मुखर्जी का बलिदान व्‍यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। भाजपा उनके अधूरे कार्य पूरे करने के लिए तत्‍पर है।आप को बतादें कि  डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को कोलकाता में हुआ था। उनका संकल्प जम्मू-कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना था। उन्होंने संसद में अपने भाषण में धारा-370 को समाप्त करने की भी वकालत की थी। डॉ मुखर्जी अपने संकल्प को पूरा करने के लिए 1953 में बगैर इजाजत जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर निकल पड़े थे। वहां पहुंचते ही उन्हें गिरफ्तार कर नजरबंद कर लिया गया। 23 जून 1953 को रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मौत हुई थी।    

अन्य खबरे