Breaking News

सेना का वाहन पहाड़ी से टकराकर पलटा

13 Jan, 2021 1152

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
सेना के जवान हर तरह की मुसीबतों का सामना करते हैं, फिर चाहे कैसी भी मुश्किल सामने हो. भारत-चीन सीमा से उत्तरकाशी लौट रहा सेना का एक वाहन गंगोत्री हाइवे पर हेल्गुगाड के पास पहाड़ी पर टकराने से पलट गया। गनीमत रही कि वाहन सड़क पर ही पलटा, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना बुधवार की है जब भारत-चीन सीमा के अग्रिम चौकियों से या सैनिकों को लेकर आ रहा वाहन हेल्गुगाड के पास पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही चडेथी चौकी प्रभारी एसआई गिरीश बडोनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वाहन में 4 लोग सवार थे और यह वाहन सेना का था। ऊपर से पत्थर आया जिससे असंतुलित होकर वाहन रोड पर पलट गया। हालांकि इसमें सवार सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं। यह बड़ी राहत की बात है.

अन्य खबरे