Breaking News

सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, दो पायलट की मौत

21 Sep, 2021 674

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर जिले में पटनीटॉप हिल्स में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त क्रैश होने की खबर आई हैं। ऊधमपुर जिला उपायुक्त इंदु कंवल चिब ने कहा, प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद तेज आवाज आई थी और पूरे इलाके में धुंआ फैल गया। इस हादसे में घायल पायलट और को-पायलट ने दम तोड़ दिया है। यह घटना पटनीटॉप के शिवगढ़ धार की है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि यह सेना का हेलीकाॅप्टर है। पुलिस और सेना ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस और सेना की टीम को शिवगढ़ धार की ओर रवाना कर दिया गया। इस बीच ऊधमपुर-रियासी पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सुलेमान चौधरी ने कहा कि हेलीकॉप्टर के दुर्घटना के बारे में सूचना मिली है और टीमों को मौके पर भेजा गया है। डीआईजी ने कहा, क्षेत्र में अधिक कोहरे के कारण अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि दुर्घटना हुई थी या हेलीकॉप्टर उतरते समय गिरा है। 

अन्य खबरे