Breaking News

स्वर्ण मंदिर में अब मना होगा परफ्यूम लगाना

10 Oct, 2023 565

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अब स्वर्ण मंदिर में परफ्यूम पर रोक लगा दी गई है। यह रोक शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से लगाई गई है। खबर के मुताबिक एसजीपीसी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में परफ्यूम छिड़कने पर रोक लगाई है।

यह रोक इसलिए लगाई गई है क्योंकि एसजीपीसी के दावे के मुताबिक परफ्यूम में हानिकारक केमिकल एवं अल्कोहल का मिश्रण होता है और अल्कोहल का इस्तेमाल सिख मर्यादा का उल्लंघन है।एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह ने इस संंबंध में सभी गुरुद्वारों के मैनेजरों को सर्कुलर जारी करते हुए कहा कि इस पर पूरी रोक है और प्रबंधकों को इसका कोई विकल्प ढूंढने का निर्देश दिया है। बता दें कि इससे पहले फ्लाइट में भी परफ्यूम के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई थी।

अन्य खबरे