Breaking News

आप को अपने विधायकों के बीजेपी में जाने का डर

25 Aug, 2022 723

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आम आदमी पार्टी के कई विधायकों के संपर्क में न होने की बात सामने आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बेहद परेशान हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पार्टी के कई विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर आज विधायक दल की बैठक हुई है। इससे पहले आम आदमी पार्टी के चार  विधायकों ने बीजेपी पर 20 करोड़ रुपए ऑफर करने और धमकाने का आरोप लगाया था। ऐसे में आम आदमी पार्टी को आशंका है कि कहीं BJP उनके विधायक ना तोड़ ले। इसलिए बुधवार शाम आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में तय हुआ कि सभी विधायकों को बुलाया जाए। गौरतलब है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 62 विधायक हैं। पार्टी पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं।

अन्य खबरे