Breaking News

हिमाचल में आए भूकंप के झटके

12 Aug, 2021 768

संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारी बारिश से हिमाचल प्रदेश पर आफत सी आ गई है। शिमला में सुबह आठ बजे के करीब भूकंप आया है। मौसम विभाग के शिमला केंद्र ने इसकी पुष्टि की है। फिलहाल जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार, 7 बजकर 58 मिनट पर भूकंप आया है। रिक्टर स्कैल पर इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई है। जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं, हल्की तीव्रता होने के चलते लोगों को ये झटके महसूस नहीं हुए हैं। भूकंप का केंद्र शिमला से 10 किलोमीटर दूर बताई जा रही है। वहीं बुधवार को किन्नौर स्थित निगुलसारी से दो किलोमीटर पहले रामपुर की तरफ अचानक हुई लैंडस्लाइड में मलबे के नीचे बस दबने से बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार, अभी भी बस मलबे में ही दबी हुई है। वहीं बचाव दल मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य में जुट गया है। अब तक 13 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं 13 लोगों की हादसे में मौत हो चुकी है। इसमें से 10 शव कल मिले थे। वहीं 3 शव आईटीबीपी को आज रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मिले हैं। गौरतलब है कि हिमाचल में सबसे अधिक भूकंप चंबा जिले में आते हैं। इसके बाद किन्नौर, शिमला, बिलासपुर और मंडी संवेदनशील जोन में हैं। शिमला जिले को लेकर भी चेतावनी दी गई थी कि यह शहर भूकंप जैसी आपदा के लिए तैयार नहीं है। इसके अलावा किन्नौर में 1975 में बड़ा भूकंप आ चुका है। वहीं, कांगड़ा में 1905 में भूकंप आया था, जिसमें 20 हजार लोगों की जान गई थी। हिमाचल में सबसे अधिक भूकंप चंबा जिले में आते हैं। इसके बाद किन्नौर, शिमला, बिलासपुर और मंडी संवेदनशील जोन में हैं। शिमला जिले को लेकर भी चेतावनी दी गई थी कि यह शहर भूकंप जैसी आपदा के लिए तैयार नहीं है। इसके अलावा किन्नौर में 1975 में बड़ा भूकंप आ चुका है। वहीं, कांगड़ा में 1905 में भूकंप आया था, जिसमें 20 हजार लोगों की जान गई थी। फिलहाल खराब मौसम ने चिंता बढ़ाने का काम किया है।

अन्य खबरे