Breaking News

ऋषिकेश घूमने गए पांच विद्यार्थियों में से तीन गंगा में बह गए

06 Aug, 2021 780

संवाददाता/in24 न्यूज़।

मुंबई के बोरीवली पूर्व में रहने वाली मधुश्री खुरसंगे, अपने 4 दोस्तों के साथ मुंबई से भगवान शिव के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए हरिद्वार गई थीं। भगवान का दर्शन करने के बाद मधुश्री और उसके चारों दोस्त गंगा नदी में सिक्का डालकर नहाने गए थे। लेकिन पांच लोगों में से सिर्फ दो लोग ही नहाने के बाद गंगा नदी से बाहर आ पाए, बाकी तीन लोगों का कोई पता नहीं चल पाया है। जबकि प्रशासन की तरफ से सर्च अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि जो 5 दोस्त नहाने के लिए हरिद्वार के पवित्र गंगा नदी में उतरे उसमे अपूर्वा केलकर नाम की लड़की एक बार नहा चुकी थी फिर भी वह दोबारा नहाने के लिए गंगा नदी में उतरी और उसी दौरान नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह नदी में बाढ़ आने की वजह से तेज धारा में बह गई। अपूर्वा को पानी की तेज धारा में बहते समय उसे बचाने के लिए मधुश्री और उसका एक दोस्त वहां हुंचे लेकिन वे भी पानी की तेज बहाव में बह गए। इससे पहले उन्हें कोई बचा पाता कि कुछ ही समय में वे जलमग्न हो गए थे। जिसके तत्काल बाद मधुश्री के बाकी दो दोस्तों ने उस होटल वाले को सूचना दी जिसमे वे सभी ठहरे हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही मधुश्री के घरवालों ने हरिद्वार पुलिस से संपर्क किया जहां से उन्हें पता चला कि गुरुवार शाम 5 बजे से ही गंगा नदी में रेस्क्यू टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। लेकिन लड़के और लड़कियों का कोई पता नहीं चल पाया। यह बात सुनकर बच्चों के परिवार वालों के घर में हाहाकार मच गया। परिवार का कहना है कि बच्चे डॉक्टर की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका जाने वाले थे। हरिद्वार पहुंचे पांच लोगों में से तीन लोग मेडिकल की पढाई कर रहे थे और उन्हें जल्द ही आगे की पढाई के लिए अमेरिका जाना था, लेकिन इससे पहले ही भगवान ने उन्हें अपने पास बुला लिया। गंगा नदी में डूबने वाले युवाओं के नाम मधुश्री खुरसंगे,अपूर्वा केलकर और मेलरो दांतेस है, जबकि निशा गोस्वामी और करण मिश्रा सही सलामत बच गए थे।

अन्य खबरे