Breaking News

एक आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में ढेर

26 Nov, 2021 678

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज सेना (BSF) ने जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के भिंबर गली सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) पर आतंकवादियों की घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया है और एक आतंकवादी को ढेर कर दिया है। जम्मू स्थित रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि कल देर रात पाकिस्तान की ओर से आतंकवादियों ने भिम्बर गली में नियंत्रण रेखा से भारतीय क्षेत्र में घुसने प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया और एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया है। प्रवक्ता के मुताबिक एक आतंकवादी का शव हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। अभियान अभी जारी है। बता दें कि सेना (BSF) ने लगातार दुश्मनों के खिलाफ अभियान जारी रखा है।

अन्य खबरे