फेमा के तहत बीबीसी के खिलाफ ईडी ने दर्ज किया मामला
13 Apr, 2023
984
संवाददाता/in24 न्यूज़.
जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बीबीसी इंडिया(BBC India) के खिलाफ विदेशी फंडिंग मामले में कथित तौर पर अनियमितता बरतने के आरोप में फेमा (FEMA) के तहत केस दर्ज किया है। जांच एजेंसी ईडी की ओर से यह जानकारी दी गई है। ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि ईडी ने कथित विदेशी मुद्रा विनिमय उल्लंघन के लिए बीबीसी इंडिया के खिलाफ फेमा के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि हाल ही में ब्रिटेन की प्रसारक कंपनी ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन बीबीसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित डॉक्यूमेंट्री बनाई थी। उस डॉक्यूमेंट्री पर विपक्ष ने जमकर हल्ला बोला था।