Breaking News

370 पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार

23 Sep, 2022 508

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 क्या हटा, विरोधियों की नींद उड़ गई और जमकर सियासत हुई। अब इस मामले की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। कोर्ट इस मसले पर दशहरा के बाद सुनवाई करेगा। दाखिल की गई याचिका के तहत अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और तत्कालीन राज्य जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वकील ने इस मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की थी, जिस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि दशहरा की छुट्टी के बाद इस मामले को सूचीबद्ध किया जाएगा। बता दें कि अनुच्छेद 370 हटने से देशभर में इसकी तारीफ हुई थी। 

अन्य खबरे