Breaking News

मानहानि केस में राहुल गांधी को कोर्ट ने दिया पेश होने का आदेश

28 Nov, 2023 805

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राहुल के खिलाफ मानहानि मामले में आज सुल्तानपुर की एमपीएमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने 16 दिसंबर को राहुल गांधी को पेश होने का आदेश दिया है। राहुल के खिलाफ यह मामला पांच साल पहले गुजरात में अमित शाह के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी से जुड़ा है।

बता दें कि सुल्तानपुर के हनुमानगंज में सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन विजय मिश्र ने राहुल गांधी के खिलाफ अगस्त 2018 में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। विजय मिश्र ने आरोप लगाया कि एक वीडियो में राहुल गांधी ने अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। बता दें अब 16 दिसंबर को इस मामले में पता चलेगा कि क्या होगा!

अन्य खबरे