विश्वप्रसिद्ध गीता प्रेस के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल का निधन

 28 Oct 2023  345

संवाददाता/in24 न्यूज़.
विश्वप्रसिद्ध गीता प्रेस के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल का निधन 90 वर्ष की आयु में हो गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गीता प्रेस, गोरखपुर के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग ढाई बजे उन्होंने हरिओम नगर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार बनारस में गंगा तट पर होगा। मुख्यमंत्री ने उनके पुत्र देवी दयाल अग्रवाल से बात कर के सांत्वना दी है। बैद्यनाथ अग्रवाल समाजसेवी भी रहे हैं। गीता प्रेस के माध्यम से उनका धार्मिक एवं सामाजिक जुड़ाव भी रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कहा कि विगत 40 वर्षों से गीता प्रेस के ट्रस्टी के रूप में बैजनाथ का जीवन सामाजिक जागरुकता और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। वह ईश्वर के अनन्य भक्त थे। उन्होंने कहा है कि बैजनाथ के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। शोकाकुल परिजनों से बात कर उन्हें ढांढस बंधाते हुए हुतात्मा की सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। बता दें कि गीता प्रेस के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल के निधन से पूरे गीता प्रेस में शोक की लहर फ़ैल गई है।