समुद्री डाकुओं के खिलाफ अभियान में शामिल 'आईएनएस शारदा' सम्मानित

 07 Apr 2024  326

ब्यूरो रिपोर्ट/in24न्यूज़ 

कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान की यात्रा के दौरान नौसेना अध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार ने समुद्री डाकुओं के खिलाफ सफल आभियान चलाया. समुद्री डकैती विरोधी सफल अभियान चलाने के लिए आईएनएस शारदा को 'ऑन द स्पॉट यूनिट प्रशस्ति पत्र' से सम्मानित किया गया।यह जहाज ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज ओमारी के सभी 19 चालक दल के सदस्यों की सुरक्षित रिहाई में शामिल था, जिसमें 11 ईरानी और 08 पाकिस्तानी नागरिक थे। इस जहाज को सोमालिया के पूर्वी तट पर समुद्री डाकुओं ने बंधक बना लिया था। दरअसल, भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस शारदा को अपहृत ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज ओमारी को समुद्री लुटेरों के कब्जे से मुक्त कराने का जिम्मा सौंपा गया था। भारतीय जहाज ने रातभर गोपनीय खोज जारी रखने के बाद 01 फरवरी की रात में ईरानी जहाज को रोक लिया और 02 फरवरी को सुबह हेलीकॉप्टर और उसके बाद प्रहार टीम को उतारा गया। भारतीय टीम की आक्रामकता से समुद्री डाकू चालक दल और ईरानी जहाज को सुरक्षित रूप से छोड़ने के लिए मजबूर हुए। इसके बाद अपहृत मछली पकड़ने वाले जहाज और उसके चालक दल को सोमाली समुद्री डाकुओं से छुड़ा लिया गया। भारतीय नौसेना के इस आभियान की कई देशों ने प्रशंसा की है।