Breaking News

221 बीएसएफ जवान कोरोना की चपेट में, अर्धसैनिक बलों के 530 सैनिक संक्रमित

09 May, 2020 821

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना वायरस के कहर ने बीएसएफ के 221 को अपनी चपेट में लिया है तो अर्धसैनिक बलों  के 530 सैनिकों को संक्रमित कर दिया है. देशभर में अब तक 59,695 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, इनमें से 1,985 लोगों की मौत हो चुकी है. देश के हालात का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि देशभर में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 3344 नए मामले सामने आए और 95 लोगों की मौत हुई. आम आदमी के साथ अब सेना और अर्धसैनिक बलों के जवान भी कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे हैं. पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा में कोरोना के 30 नए मामले सामने आए. जिनमें से 29 मामले सीमा सुरक्षा बल से जुड़े हुए हैं. इनमें बीएसएफ के 86वीं बटालियन से 25 जवान और इसके अलावा 4 और लोग बीएसएफ के जवानों के ही परिवार के सदस्य हैं. त्रिपुरा में एक ट्रक ट्राइवर भी कोरोना संक्रमित पाया गया है. इसी के साथ देशभर में तैनात बीएसएफ के 221 जवान अब तक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. बीते सप्‍ताह सीआरपीएफ के जवानों में संक्रमण का मामला सामने आने के बाद मुख्‍यालय को सील कर दिया गया था.

अन्य खबरे