Breaking News

50 हज़ार से अधिक कोविड-19 मामलों के साथ मुंबई टॉप पर

09 Jun, 2020 693

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है. महाराष्ट्र में कोरोना के मामले सबसे अधिक पाए गए हैं.  कोविड-19 की करें तो 50 हज़ार से अधिक मामलों की वजह से मुंबई का स्थान शीर्ष पर पहुंच गया है. भारत में लगातार छठे दिन 9,000 से अधिक कोविड-19 के मामले सामने आए हैं. इन नए मामलों के बाद भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 2.66 लाख के पार पहुंच गई है. देश में पिछले 24 घंटों में 9,987 नए मामलों की पुष्टि हुई है. महाराष्ट्र ने एक ही दिन में सबसे ज्यादा नए मामले दर्ज किए है जबकि तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और पश्चिम बंगाल में सोमवार को बड़ी संख्या में कोरोना वायरस के मामले सामने आये हैं. भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 7,500 के आंकड़े के करीब है. भारत ने सोमवार को 266 मौतें दर्ज की गई, जिसके बाद भारत में कुल मौतें 7,466 हो गई हैं. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में सक्रिय कोरोना वायरस रोगियों की संख्या बढ़कर 129,917 हो गई. भारत में कुल कोरोना वायरस के 48 मामले रिकवर हुए हैं. मुंबई भारत का 50 हज़ार से अधिक कोरोना वायरस मामलों वाला पहला शहर बन गया है. पिछले 24 घंटों में मुंबई में 1,311 लोगों को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया. महाराष्ट्र में कुल कोरोना वायरस मामलों की संख्या बढ़कर 88,528 हो गई है. महाराष्ट्र में संक्रमण के कारण 3,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है.तमिलनाडु में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटों में राज्य में 1,500 से अधिक लोगों को पॉजिटिव पाया गया, जिसके बाद राज्य में कुलकोविड-19 के मामले 33,229 हो गए हैं. महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में सबसे अधिक मामले हैं. दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 1,007 नए मामलों का पता चला. राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 29,943 हो गई. सोमवार को 17 लोगों की मौत के साथ, राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 824 हो गई.

अन्य खबरे