Breaking News

S-400 एयर डिफेंस सिस्टम से भारत देगा पाकिस्तान और चीन को मुंहतोड़ जवाब

21 Dec, 2021 665

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अपने दुश्मनों को सबक सिखाने और मुहतोड़ जवाब देने के लिए भारत ने अपनी सीमाओं की सुरक्षा में इजाफा करते हुए पंजाब में अपना पहला एयर डिफेंस सिस्टम तैनात करने जा रहा है। इसके तैनात होने से दुश्मन देशों से मिल रही हवाई हमलों की चुनौतियां अब समाप्त हो जाएंगी। गौरतलब है कि रूस से मिले S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को भारतीय वायुसेना के पहले स्क्वॉड्रन को पंजाब में तैनात किया जा रहा है। सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भारत द्वारा अपना पहला स्क्वाड्रन पंजाब सेक्टर में तैनात किया जा रहा है। पहले स्क्वाड्रन की बैटरी पाकिस्तान और चीन दोनों की ओर से पैदा होने वाले हवाई खतरों से निपटने में सक्षम होगी। सूत्रों के मुताबिक, रूसी मिसाइल सिस्टम के हिस्से इस महीने की शुरुआत में भारत पहुंचने लगे थे और अगले कुछ हफ्तों में इस इकाई के शुरू होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि भारत ने रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के लिए लगभग 35,000 करोड़ का सौदा किया था। इसके तहत 400 किमी तक के हवाई खतरों से निपटने के लिए भारत को पांच स्क्वाड्रन रूस से मिलेंगे। इस साल के अंत तक पहली स्क्वाड्रन डिलीवरी पूरी होने की उम्मीद है। सूत्रों ने कहा कि उपकरण को समुद्री और हवाई दोनों मार्गों से भारत लाया जा रहा है। पहले स्क्वाड्रन की तैनाती के बाद वायुसेना देश के भीतर कर्मियों के प्रशिक्षण के लिए संसाधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ पूर्वी सीमाओं पर ध्यान देना शुरू कर देगी। जाहिर है भारत के दुश्मनों के लिए यह संकेत समझने जैसा है। 

अन्य खबरे