Breaking News

मोदी के वाटर स्ट्राइक से बौखलाए बिलावल भुट्टो ने दिया विवादित बयान

26 Apr, 2025 134

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के लिए कूटनीतिक दुविधा पैदा कर दी है। सिंधु जल संधि के निलंबन से पाकिस्तान की आशंकाएं बढ़ गई हैं। भारत के इस फैसले पर पाकिस्तान प्रतिक्रिया दे रहा है और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के प्रमुख बिलावल भुट्टो-जरदारी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक विवादास्पद बयान दिया है। जिसके बाद बवाल मच गया। 

एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिलावल भुट्टो-जरदारी ने कहा, सिंधु नदी हमारी है और हमारी ही रहेगी। चाहे उसमें हमारा पानी बहे या उनका खून बहे। इसके बाद हड़कंप मच गया है। प्रधानमंत्री  मोदी की आलोचना करते हुए भुट्टो ने कहा कि न तो पाकिस्तान और न ही अंतर्राष्ट्रीय समुदाय युद्ध भड़काने या सिंधु नदी के पानी की दिशा मोड़ने के उनके प्रयासों को बर्दाश्त करेगा। वे (मोदी) कहते हैं कि वे हजारों साल पुरानी संस्कृति के उत्तराधिकारी हैं, लेकिन वह संस्कृति मोहनजोदड़ो, लरकाना में है। भुट्टो ने कहा, हम उनके सच्चे रक्षक हैं और हम उनकी रक्षा करेंगे।

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। 1960 में एक समझौते पर हस्ताक्षर किये गये थे जिसके तहत सिंधु घाटी की छह नदियों के पानी का उपयोग और वितरण भारत और पाकिस्तान के बीच किया जाएगा। भारत द्वारा इस समझौते को स्थगित करने से भविष्य में पाकिस्तान पर बड़े परिणाम होंगे। क्योंकि ये नदियां पाकिस्तान में कृषि के लिए 8 प्रतिशत पानी उपलब्ध कराती हैं।


गौरतलब है कि बिहार में एक रैली में अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवादी और उसके समर्थकों को ढूंढ़ने तथा उन्हें कठोरतम सजा देने का वादा किया। दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल हमले में शामिल आतंकवादियों की तलाश कर रहे हैं। इस बीच, संदिग्ध आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त करने का अभियान भी शुरू कर दिया गया है।

 

 

 

अन्य खबरे