Breaking News

पूर्व सीएम विजय रूपाणी का डीएनए टेस्ट मैच, परिवार को सौंपा जाएगा पार्थिव

15 Jun, 2025 217

अहमदाबाद में हुई दर्दनाक विमान दुर्घटना में जान गंवाने वालों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। गृह मंत्री हरष संघवी ने पुष्टि की है कि हादसे में मिले एक शव का डीएनए टेस्ट विजय रूपाणी से मेल खा गया है। उनका पार्थिव शरीर रविवार, 15 जून की शाम को परिवार को सौंपा जाएगा।

यह हादसा Air India की एक इंटरनेशनल फ्लाइट के टेकऑफ के कुछ मिनट बाद हुआ, जो अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हो रही थी। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई। यह एक भीषण राष्ट्रीय त्रासदी बन गई है। केवल एक व्यक्ति चमत्कारिक रूप से जीवित बचा है।

इस दुर्घटना ने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया है, और शोक की लहर फैल गई है। राजनीतिक, सामाजिक और आम नागरिकों ने इसे एक राष्ट्रीय क्षति बताया है।

अन्य खबरे