Breaking News

अनु मलिक भी मी टू के लपेटे में

18 Oct, 2018 1553

संगीतकार अनु मलिक भी मी टू के लपेटे में फंस गए हैं. अनु मालिक पर प्लेबैक सिंगर श्वेता पंडित ने आरोप लगते हुए कहा है कि अनु मलिक ने रिकॉर्डिंग स्टूडियो में उनका हैरेसमेंट किया था. इस बात की जानकारी श्वेता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है और अपने साथ हुई इस आपबीती को सभी के सामने शेयर किया है.  श्वेता ने आरोप लगाते हुए लिखा ''तब मैं 15 साल की थी और स्कूल जाती थी. मैं उन्हें अनू अंकल कहती थी. वे मेरी पूरी फैमिली को दशकों से जानते थे. वे मेरे पिता को भाई कहते थे. क्या कोई अपने भाई की बेटी से ऐसी डिमांड करता है? उनकी 2 जवान बेटियां हैं. वो पल मेरी जिंदगी का सबसे खराब था. मैं कई महीनों तक तनाव में रही थी. मुझे यकीन है कि उन्होंने कई सिंगर्स का शोषण किया होगा. मैं उन सिंगर्स से अपील करूंगी कि वे भी अनु मलिक के खिलाफ अपनी कहानी शेयर करें."

अन्य खबरे