Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

अब तेलगी कांड पर भी बनेगा वेब सीरीज

05 Mar, 2021 4033

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना काल में सिनेमा हॉल बंद होने का सबसे बड़ा फ़ायदा ओटीटी प्लेटफॉर्म को मिला है. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी सुपर डुपर हिट साबित हुई थी.इस स्कैम फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाते हुए अब सीरीज के निर्देशन हंसल मेहता तेलगी घोटाले पर सीजन 2. स्कैम 2003- द क्यूरियस केस ऑफ अब्दुल तेलगी बनाएंगे. शो का नाम जर्नलिस्ट संजय सिंह कि किताब रिपोर्टर की डायरी पर आधारित होगा. ये घोटाला 2003 में सामने आया था जो करीब 20 हजार करोड़ रुपए का था. यूं तो ये घोटाला मूल रूप से महाराष्ट्र में हुआ था लेकिन इसका जाल सिर्फ एक शहर या राज्य में नहीं बल्कि कई राज्यों में फैला हुआ था.जब एक जर्नलिस्ट ने ये खुलासा किया तब इस स्कैम के सूत्रधार अब्दुल करीम तेलगी को जेल जाना पड़ा था. कोर्ट ने तेलगी को सजा भी दी. उन्हें 30 साल की जेल तो मिली ही साथ ही 202 करोड़ रुपयों का जुर्माना भी उन पर लगाया गया था. वहीं 26 अक्टूबर 2017 को तेलगी की मौत भी हो चुकी है. बताते चलें कि हंसल मेहता ने इस अपकमिंग प्रोजेक्ट का ऐलान करते हुए ट्वीट किया है स्कैम 1992 के बाद सीजन 2 लेकर वो आ रहे हैं जिसका टाइटल होगा स्कैम 2003. ये फिल्म 2022 में ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज होगी. वहीं स्कैम 1992 की बात करें तो इस फिल्म को भी काफी पसंद किया गया. बड़ी सफलता इस फिल्म को हासिल हुई है. जिसके बाद ही इसके दूसरे सीजन के तौर पर एक और बड़े स्कैम के बारे में दर्शकों को बताने का फैसला लिया गया है ताकि उन्हें जानकारी के साथ भरपूर मनोरंजन का भी लाभ मिल सके.

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.