Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

अब नया कॉमेडी शो लेकर आ रहे हैं राजू श्रीवास्तव

03 Aug, 2021 1162

संवाददाता/in24 न्यूज़।
टीवी की दुनिया में एक और नया कॉमेडी शो आने वाला है, जिसे लेकर आ रहे है, कॉमेडी के बादशाह राजू श्रीवास्तव, इस शो का नाम है हंसते रहो विद राजू श्रीवास्तव।मुम्बई के एक होटल में राजू श्रीवास्तव के इस नए कॉमेडी शो का ऐलान किया गया, साथ ही इस नए कॉमेडी शो का कुछ सीन भी शूट किया गया है। इस मौके पर राजू श्रीवास्तव ने बताया कि इस वक़्त पहले से ही टीवी पर दो कॉमेडी शो चल रहे है, जो काफी हिट है, लेकिन हमारा शो उनसे बिल्कुल ही अलग होगा।  आज कल के कॉमेडी शो में भारतीय संस्कृति को नही दिखाया जा रहा है, आज कल के कॉमेडी शो में सिर्फ शहर वाली कॉमेडी दिखाई जाती है। लेकिन हमारे इस नए कॉमेडी शो में भारत की संस्कृति दिखाएंगे, गांव दिखाएंगे, गांव की वेशभूषा दिखाएंगे, जो बाकी के कॉमेडी शो से बिल्कुल ही अलग और एक नए अंदाज में होगा।  गौर करने वाली बात यह है कि राजू श्रीवास्तव के अलावा और भी कई कॉमेडी दुनिया की जानी मानी हस्तियां इस शो में दिखेंगी। राजू श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा किसी से कोई कम्पटीशन नही है, क्योंकि की बाकी के जो लोग कॉमेडी शो करते है, वह भी हमारे दोस्त है। इस कॉमेडी शो में आपको गजोधर भैया, लालू यादव, मुलायम सिंह यादव और अमिताभ बच्चन के साथ राहुल गांधी के अंदाज में भी कॉमेडी देखने को मिलेगी जिससे कि हंसते-हंसते आप भी लोटपोट हो जाएंगे। कपिल शर्मा के बारे में पूछे जाने पर राजू श्रीवास्तव ने कहा कि कपिल कभी हमारे शो के दर्शक हुआ करते थे, लेकिन मुझे खुशी है कि मैं आज खुद कॉमेडी शो कर रहे हैं।  वैसे आपको बता दें कि इस कॉमेडी शो को विकास प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है, जिसके प्रोड्यूसर है सरला अशोक सरोगी और राहुल शर्मा, इसके डायरेक्टर राजू है, जबकि मुख्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव है। इस शो को लेकर राजू श्रीवास्तव दर्शकों के बीच आने के लिए बेहद उत्सुक हैं और उन्होंने भी दर्शकों से वादा किया है कि वे जल्द ही उनसे मुखातिब होंगे।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.