अब सलमान खान की जगह करण जौहर करेंगे बिग बॉस होस्ट
संवाददाता/in24 न्यूज़।
टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस में सलमान खान सालों से होस्टिंग करते नज़र आए हैं। लेकिन इस साल जहा शो का मंच बदला है तो वहीं शो के होस्ट बदलने की भी खबर है। कुछ दिनों पहले बिग बॉस को ओटीटी प्लेटफॉर्म 'वूट' पर रिलीज करने की खबर आई थी। इस खबर के बाद अब खबर आई कि ओटीटी प्लेटफार्म पर बिग बॉस शो को सलमान की जगह मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर होस्ट करेंगे। जी हां, कॉफी विद करण के बाद वह एक बार फिर शो को होस्ट करते हुए नज़र आएंगे। करण जौहर ने अपने फैंस को इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। बता दें कि इस रोल के लिए रोहित शेट्टी, सिद्धार्थ शुक्ला जैसे नाम भी सामने आए थे, लेकिन अब करण जौहर के नाम पर मुहर लग गई है। यह शो 8 अगस्त से ओटीटी प्लेटफार्म पर शुरू होगा। दर्शक पिछले सीजन की तरह इस सीजन भी 24 घंटे इस शो का लाइव टेलीकास्ट देख पाएंगे। शो होस्ट करने को लेकर करण जौहर भी खूब एक्साइटेड हैं।