Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

अब सुष्मिता भी दिखेंगी वेब सीरीज में

03 Jun, 2020 1498

संवाददाता/in24 न्यूज़.
इन दिनों कई बड़े स्टार्स वेब सीरीज में नज़र आ रहे हैं. इसी कड़ी में अब एक और नाम जुड़ने जा रहा है सुष्मिता सेन का. सुष्मिता सेन वेब सीरीज आर्या से डिजिटल डेब्यू करने की तैयारी में हैं। इस वेब सीरीज को राम माधवानी ने निर्देशित किया है। हाल ही में इस वेब सीरीज से सुष्मिता का फर्स्ट लुक सामने आया है। सुष्मिता सेन ने आर्या से अपने फर्स्ट लुक का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वेब सीरीज आर्या के फर्स्ट लुक में सुष्मिता काफी एथलेटिक नजर आ रही हैं। वीडियो में वह एरियल वर्कआउट करती हुई दिखाई दे रही हैं। सुष्मिता का यह लुक प्रशंसकों को काफी आकर्षित कर रहा है। हालांकि इस वेब सीरीज के बारे में अभी कोई खास जानकारी नहीं है। सुष्मिता के फर्स्ट लुक को देखते हुए कयास लगाया जा रहा हैं कि आर्या में वह एक क्राइम डिटेक्टिव की भूमिका में नजर आ सकती हैं। फैंस सुष्मिता की इस वेब सीरीज को लेकर उत्साहित हैं। यह वेब सीरीज डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी। वेब सीरीज आर्या की कहानी राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें सुष्मिता मुख्य किरदार में हैं। इस वेब सीरीज का निर्देशन राम माधवानी ने किया है। साल 2016 में राम माधवानी ने सोनम कपूर की फिल्म नीरजा का निर्देशन किया था। सुष्मिता सेन बॉलीवुड में आखिरी बार साल 2010 में आई फिल्म नो प्रॉब्लम में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, संजय दत्त, कंगना रनौत और अक्षय खन्ना नजर आए थे। इसके बाद साल 2015 में सुष्मिता, बंगाली निर्बाक में नजर आई थीं, जिसका निर्देशन  श्रीजीत मुखर्जी ने किया था। अब एक लंबे अंतराल के बाद सुष्मिता अभिनय जगत में वापसी कर रही हैं।  

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.