Breaking News

अब हरभजन भी फिल्म में करेंगे डेब्यू

15 Oct, 2019 1179
संवाददाता/in24 न्यूज़.   

इस देश में खिलाड़ियों की ज़िंदगी पर फिल्में बनती रही हैं तो कुछ खिलाडियों ने अभिनय में भी हाथ आजमाया है. अब क्रिकेटर हरभजन सिंह भी फ़िल्मी परदे पर अवतरित होने वाले हैं. गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान के बाद अब उनके पूर्व साथी खिलाड़ी हरभजन सिंह भी तमिल सिनेमा में डेब्‍यू करेंगे. 'टरबनेटर' के नाम से मशहूर हरभजन मशहूर अभिनेता संतानम की फिल्म ‘ डिकीलूना' में काम करेंगे. फिल्म निर्माताओं ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा ,‘ हरभजन सिंह का फिल्म में अहम किरदार है.' इस बीच हरभजन ने भी तमिल में ट्वीट करके निर्माताओं को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा ,‘‘ तमिलनाडु की धरती से थलइवर, थाला और थलपति निकले हैं.' उनका इशारा सुपरस्टार रजनीकांत , अजीत और विजय की ओर था. बता दें कि, इरफान पठान एक तमिल फिल्म में लोकप्रिय अभिनेता विक्रम के साथ सिनेमा की दुनिया में नजर आएंगे. इस फिल्म के निर्माताओं ने पठान के इस फिल्म से जुड़ने की घोषणा की है. इसका निर्देशन अजय गननमुथु कर रहे हैं. अभी इस फिल्म का नाम अस्थायी तौर पर ‘चियान विक्रम 58' रखा गया है. विक्रम को उनके प्रशंसक ‘चियान' कहते हैं. फिल्म के सहनिर्माता सेवन स्क्रीन स्टूडियो ने ट्विटर पर लिखा कि, उन्हें इरफान पठान को फिल्म में शामिल करने पर गर्व है और वे बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं. फिल्‍म में क्रिकेटर एक्शन करते नजर आएंगे.  

अन्य खबरे