Breaking News

अभिनेता अर्जुन रामपाल की मुश्किलें बढ़ी

21 Dec, 2020 772

संवाददाता/in24 न्यूज़। 

फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल समन मिलने के बाद मुंबई स्थित एनसीबी दफ्तर पहुंचे। अर्जुन रामपाल की ड्रग्स केस में मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं. एनसीबी के मुताबिक अर्जुन रामपाल ने जो दवाई का प्रिस्क्रिप्शन एनसीबी को दिया था उसकी तारीख में छेड़छाड़ किये जाने का शक है. डॉक्टर को एनसीबी के बारे में नही पता था इसलिए प्रिस्क्रिप्शन लिखकर दिया था. एनसीबी ने डॉक्टर का स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड किया. डॉक्टर का बयान एनसीबी और कोर्ट के सामने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दर्ज किया है. बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन मामले में अर्जुन रामपाल को नारकोट‍िक्स कंट्रोल ब्यूरो के ऑफिस में अपनी उपस्थ‍िति दर्ज कराई.उनसे ड्रग्स कनेक्शन मामले में कई घंटो तक एनसीबी के अधिकारियों ने पूछताछ की.इससे पहले अर्जुन को 16 दिसंबर को एनसीबी ऑफ‍िस बुलाया गया था लेक‍िन वे पिछली तारीख को एनसीबी के दफ्तर नहीं पहुंच पाए थे.एनसीबी द्वारा समन भेजे जाने पर अर्जुन ने एनसीबी के सामने दोबारा पेश होने के लिए 22 दिसंबर तक की मोहलत मांगी थी. एनसीबी सूत्रों के मुताबिक पर्सनल कारण की वजह से वो पिछली बार यानी 16 दिसंबर को एनसीबी के सामने पेश नहीं हुए थे. इससे पहले अर्जुन एक बार और एनसीबी के सामने पेश हो चुके हैं. सूत्रों के मुताबिक एनसीबी ने जब पहली बार पूछताछ की थी उसमें अर्जुन रामपाल का बयान विरोधाभास था, जिस कारण उन्हें एनसीबी ने दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया।

अन्य खबरे