Breaking News

परिणीति चोपड़ा ने पाकिस्तानी ड्रोन पर गुस्सा किया जाहिर

13 May, 2025 173

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में एक संदिग्ध ड्रोन देखे जाने की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है और देश की सुरक्षा को लेकर अपना रुख व्यक्त किया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने ‘इंस्टाग्राम’ अकाउंट के स्टोरी सेक्शन पर इस घटना की एक न्यूज रिपोर्ट शेयर की है। जिसमें कहा गया कि भारतीय वायु रक्षा बल ने सांबा में ब्लैकआउट के दौरान एक पाकिस्तानी ड्रोन को रोक दिया। यह घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 मई के भाषण के बाद की है। परिणीति चोपड़ा ने जम्मू-कश्मीर के सांबा में ड्रोन देखे जाने पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा- "यह फिर से शुरू हो गया है। मैं अब अवाक हूं।"

ऑपरेशन सिंदूर' के तहत जवाबी कार्रवाई के बाद भारतीय सेना की बहादुरी को हर कोई सलाम कर रहा है। इसी कड़ी में अभिनेत्री बिपाशा बसु ने भी भारतीय सेना का आभार जताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन का इस्तेमाल भारतीय सेना को धन्यवाद देने के लिए किया। उन्होंने आर्मी कर्नल सोफिया कुरैशी और एयरफोर्स विंग कमांडर व्योमिका सिंह की फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, "शुक्रिया भारतीय सेना, भारत माता की जय, जय हिंद।

सोनाली बेंद्रे ने भी सेना की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें लिखा था, "हमारे सशस्त्र बलों के महत्व को कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. वे देशवासियों के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं और ऐसा केवल अपने कर्तव्य और मातृभूमि के प्रति प्रेम के कारण करते हैं. सोनाली बेंद्रे ने कहा, "हमें उनके साहस और हमें सुरक्षित रखने के लिए उनके द्वारा किए गए बलिदानों के लिए हमेशा आभारी होना चाहिए. उनकी उपस्थिति हमें कल की चिंता किए बिना शांति से सोने की अनुमति देती है। उनका साहस हमें बहुत कुछ सिखाता है। उनका बलिदान हमें एक साथ लाता है। हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है।

अन्य खबरे