Breaking News

देशवासियों को अक्षय तृतीया पर पीएम मोदी ने दी बधाई

03 May, 2022 846

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को अक्षय तृतीया, बसावा और परशुराम जयंती की बधाई दी है. अपने एक ट्वीट में उन्होंने लिखा है की आप सभी को अक्षय तृतीया की ढेरों शुभकामनाएं. मैं प्रार्थना करता हूं कि ये विशेष दिन सभी के जीवन में समृद्धि लेकर आए. उन्होंने एक अन्य ट्वीट में परशुराम जयंती की बधाई देते हुए लिखा कि देशवासियों को परशुराम जयंती की ढेरों बधाई. भगवान परशुराम दया और करुणा के साथ ही अपने शौर्य और पराक्रम के लिए पूजनीय हैं. पीएम मोदी ने देशवासियों को बसावा जयंती की बधाई देते हुए अपने एक ट्वीट में लिखा कि बसावा जयंती के पावन अवसर पर जगद्गुरु बसवेश्वर को श्रद्धांजलि. उनके विचार और आदर्श दुनियाभर में लाखों लोगों को ताकत देते हैं. 2020 का अपना एक भाषण साझा कर रहा हूं, जिसमें मैंने जगद्गुरु बसवेश्वर के बारे में बात की थी. उन्होंने अपने इस वीडियो में कोरोना वायरस महामारी को हराने की बात कही और मानव कल्याण के लिए दुनिया में योगदान देने के बारे में कहा. उन्होंने वीडियो में कहा कि उन्हें भगवान बसवेश्वर के वचनों, उनके संदेशों से निरंतर कुछ ना कुछ सीखने को मिला है. बता दें पीएम मोदी यूरोप की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं.

अन्य खबरे